फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के वेतन भुगतान पर बैंकों की रोक 0

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान पर संकट मंडरा रहा है। एक आदेश की कॉपी के सोशल साइट्स पर वॉयरल होती रही। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षामित्र बने लोग परेशान रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर कुछ बोलने से कतराते रहे।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में 3067 शिक्षामित्र थे, जिसमें 2677 का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन हो चुका था। इस पद के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई के फैसले में शिक्षामित्रों के समायोजन को निरस्त कर दिया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने हिंसक आंदोलन शुरू कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न संगठनों ने धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इसी बीच सोशल साइट्स पर एक समाचार वॉयरल होने लगा। इसको लेकर गुरुवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। शिक्षामित्रों का दर्द था कि कुछ दिन में वेतन आने वाला था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराशा हुई है। आदेश में उच्चाधिकारियों के हवाले से विद्यालय प्रबंध समिति, एमडीएम, ग्राम शिक्षा निधि समेत अन्य अकाउंट से रकम की निकासी पर रोक लगा दी गई। फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने दबी जुबां स्वीकारा कि नौकरी तो चली गईं लेकिन इस महीने के साथ एरियर भुगतान तो कर देते। इस बाबत बीएसए उपेंद्र कुमार ने बताया कि कोई आदेश नहीं आया है निर्देश मिलने के बाद कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें