फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को पूर्व माध्यमिक स्कूल में हुई। इस दौरान संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल चलने से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या प्रभावित हो रही है। विभाग स्कूलों में लगातार नामांकन बढ़ाने का दबाव बना रहा है। ऐसे में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल बंद कराया जाए। बीएलओ कार्य में लगे शिक्षकों को तत्काल कार्य मुक्त किया जाय। यदि वह बीएलओ की ड्यूटी करे तो शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश मिले। कहा कि जीपीएफ पासबुक और अवकाश प्राप्त शिक्षकों की पेंशन पत्रावली तैयार नहीं होने से उन्हे परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के स्कूलों पर व्यायाम शिक्षक तैनात नहीं होने से दिक्कते आ रही है। शिक्षकों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मवीर मौर्या, विंध्वासिनी पांडेय, सुधाकर गुप्त, रमाकांत सोनकर, छत्रपाल सिंह, ऊषा रानी यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, पूनम देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें