फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के आरएम समेत 113 पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के आरएम समेत 113 पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 113 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक भी शामिल हैं। वह बृहस्पतिवार को देवरिया डिपो के निरीक्षण में आए थे। उधर, पीजीआई में इलाज के दौरान जिले के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 571 हो गई है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक, दो स्वास्थ्य कर्मी, जेल के एक वार्डेन व शिक्षक संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रयागराज विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी, जो चार दिन पहले गांव आया था, जांच में संक्रमित मिला है। उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। केजीएमयू लखनऊ में जिले का एक छात्र पॉजिटिव मिला है। वह 22 दिन पूर्व घर आया था। शहर के एक युवक ने कंपनी में जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

552 लोगों का चल रहा होम आइसोलेशन में इलाज
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जनपद में अब तक 21087 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 552 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 16 मरीजों का अन्य जनपदों में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
एंटीजन जांच में 18 मिले पॉजिटिव
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में संक्रमण को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक 93 लोगों की जांच की गई, जिसमें 18 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 3108 जांचें र्हुइं। इनमें 1274 एंटीजन, 1834 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जनपद में 113 पॉजिटिव केस मिले। 571 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के संपर्क में आए 4,34,376 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। जिले के कोविड संक्रमित एक युवक की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जनपद में अब तक कोविड से 224 लोगों की मौत हुई है। लोगों से सावधानी बरतने तथा कोरोना नियमों का पालन करने करने की अपील की गई है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें