फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़बड़ी में चलती ट्रेन से गिरा बीएसएफ जवान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में गिरा बीएसएफ जवान, मौत
विज्ञापन

बिहार के एकमा स्टेशन पर शनिवार की भोर में हुआ हादसा
लार के पिंडी गांव के रहने वाले थे राजेश्वर पति त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। ट्रेन से उतरने की जल्दी में पैर फिसलने से गिरे पिंडी गांव निवासी बीएसएफ जवान की मौत हो गई। घटना बिहार के एकमा स्टेशन की है। संबंधित पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के पिंडी गांव निवासी स्वर्गीय रवींद्र पति त्रिपाठी के तीन बेटों में राजेश्वर पति त्रिपाठी बीएसएफ के जवान थे। दिल्ली हेड क्वार्टर में उनकी तैनाती थी। एक सप्ताह पूर्व छोटे भाई रितेश पति त्रिपाठी का गौना था। उसमें शामिल होने के लिए घर आए थे। कुछ जरूरी काम पड़ने की वजह से वह दिल्ली गए थे। शुक्रवार की रात को अवध असम एक्सप्रेस से लौट रहे थे। वह सो रहे थे कि ट्रेन देवरिया से आगे निकल गई। जब उनकी नींद खुली और गेट पर जाकर देखे तो एकमा स्टेशन आ गया था। वहां ट्रेन धीमी हुई तो हड़बड़ी में उतरने लगे। इसी दौरान वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उनकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रमिता त्रिपाठी, दो बेटियां और मां सुधा के साथ ही भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम शव गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें