फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य.....

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


दवाएं और सुविधाओं को बेहतर बनाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। तीन मामलों की सुनवाई के बाद निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से दवा की उपलब्धता के बारे में पूछा। एसएनसीयू वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और बेहतर करने को कहा। सीएमएस डॉ. माला सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। इसके चलते रात को सीजेरियन नहीं होता है। डॉक्टर की तैनाती कराने की मांग की।। पांच अगस्त को स्वैच्छिक संस्था की ओर से संचालित वृद्धा आश्रम व बाल गृह (बालिका) को सील किए जाने के कारण वर्तमान समय में कोई बालगृह (बालिका) व वृद्धा आश्रम (महिला) संचालित नहीं है। जिले में बाल गृह (बालिका) व राजकीय संप्रेक्षण गृह के संचालन के लिए भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव लंबित होने की बात कही। नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार-प्रसार करने और जन सुनवाई में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संजय चंद, रीतावली पांडेय, अरुण सिंह, डीपीओ प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें