फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कोतवाल समेत आठ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व कोतवाल समेत आठ लोगों पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। मंगलवार को सीजेएम तरन्नुम खान ने एसपी को निर्धारित तिथि दो जनवरी से पूर्व उन्हें आदेश तामील कराने का आदेश दिया है। साथ ही सभी को दो जनवरी को न्यायालय में पेश कराना होगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक महिला ने पूर्व कोतवाल गोपाल त्रिपाठी समेत आठ पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया था। जब एसपी की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय ने पूर्व कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, एसआई सुंदर प्रसाद, एसआई रामधारी मिश्र, एसआई गजराज यादव, एसएसआई जीतेंद्र कुमार, कांस्टेबल रवि श्रीवास्तव, विनय वर्मा और योगेंद्र कुमार को तलब किया। इसके बाद भी हाजिरी में ये लोग न्यायालय हाजिर नहीं हुए। कई बार सम्मन और वारंट जारी हुआ, लेकिन उन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न्यायालय की अवमानना करते रहे। सीजेएम तरन्नुम खान ने मंगलवार को सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। एसपी को आदेश दिया है कि निर्धारित तिथि दो जनवरी से पूर्व सभी को गिरफ्तारी वारंट तामील करा दी जाए। दो जनवरी को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें