फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विकास शुल्क को लेकर वकीलो और जिलाधिकारी के बीच नोक झोक हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विकास शुल्क में वृद्धि व साथी अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। कामकाज ठप कर विरोध जताते हुए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंट की। समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्य बहिष्कार के बाद अधिवक्ताओं ने बार भवन में अध्यक्ष सिंहासन गिरी की अध्यक्षता में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि भवन मानचित्र स्वीकृति के बदले लिया जाने वाला विकास शुल्क 37 गुना बढ़ा दिया गया है। यह अनुचित है। विकास के बदले इतना बड़ा बोझ नगर की जनता सहन करने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा इसमें कमी लाई जानी चाहिए। अधिवक्ताओं ने साथी अभिषेक मिश्र पर पिछले दिनों हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की सुस्ती से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा हटाने पर भी नाराजगी जताई। बैठक में सचिव प्रेमनारायण मणि त्रिपाठी, रामप्रसाद कुशवाहा, अजय उपाध्याय, वरुण सिंह बघेल, कुंदन किशोर, संजय पांडेय, त्रिपुरेश चंद्र शर्मा, मनोज यादव, रागनगीना राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें