फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए दो छात्रों की पोखरे में डूबने से मौत

विज्ञापन
रामपुर कारखाना रोते बिलखते अंकित के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पोखरे में नहाने गए दो किशोरों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी एखलाक गांव की है। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पोखरे से निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घर वालों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डुमरी एखलाक गांव निवासी लालजी का बेटा अंकित (15) और विजय का पुत्र सुधांशु (14) अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के दक्षिण नहर के पास पोखरे में नहाने गए थे। अन्य तीनों दोस्त अभी किनारे खड़े होकर पानी में कूदने की तैयारी कर रहे थे, तब तक अंकित और सुधांशु पोखरे में कूद पड़े। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूबने लगे। तभी तीनों दोस्तों की नजर अंकित और सुधांशु पर पड़ी। यह देख तीनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते दोनों किशोर पानी में समा चुके थे। जाल की मदद से गांव वालों ने शव को बाहर निकाला। लोगों में चर्चा थी कि जब बच्चे पोखरे में नहा रहे थे, इसी दौरान बिजली भी गिरी थी। आशंका है कि बिजली गिरने के कारण उनकी मौत हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें