फोटो समाचार...
------------------
बरहज में स्थिर हुई घाघरा, कटान तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर जाने के बाद घाघरा का जलस्तर स्थिर हो गया है। इसके साथ ही कटान तेज हो गई है। बाढ़ का खतरा अभी भी पूरी तरह बाढ़ का संकट टला नहीं है। नदी का पानी थाना घाट पर बनी तीन सीढ़ियों से नीचे बह रहा है। नदी रविवार को 66.50, जबकि सोमवार और मंगलवार क्रमश: 66.65 एवं 66.75 सेमी पर पहुंच गई। मंगलवार की रात के बाद से ही पानी स्थिर है। बुधवार की शाम जलस्तर 66.75 मीटर दर्ज किया गया।