फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पहुंचे सेमरी गांव, पीडत परिवार को दी मदद

विज्ञापन
देसही देवरिया के सेमरी गांव में बिजली गिरने से मृत महिला जरीना के घर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरी पहुंचे कृषि मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी मदद
विज्ञापन

देवरिया। देसही देवरिया के सेमरी गांव में बिजली की चपेट में आने से मृत महिला के घर गुरुवार की देर शाम पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की एफडी प्रदान की। बुधवार को क्षेत्र के सेमरी गांव में खेत में बिजली गिरी थी। गांव की नौ महिलाएं इसकी चपेट में आ गई, जिसमें जरीना की मौत हो गई थी। महिला मायके में रह रही थी। गुरुवार को अधिकारियों के साथ जरीना के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। उसके दोनो बेटे अरमान और सलमान के नाम से दो-दो लाख रुपये की एफडी दी। साथ ही कहा कि परिजन राजी हो तो जरीना के बड़े बेटे की पढ़ाई गुरुकुल विद्यामंदिर में नि:शुल्क होगी। दूसरा बेटा अभी छोटा है, लेकिन पढ़ाई की उम्र होने पर उसके भी निशुल्क पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अस्पताल में जाकर बिजली से झुलसे पीड़ितों से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें