फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल समझाई हेलमेट की उपयोगिता

विज्ञापन
एसएसबीएल इंटर कॉलेज से बाईक रैली को जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की स्काउट गाइड टीम के संयोजन में शुक्रवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान शहर का भ्रमण कर लोगों को हेलमेट की उपयोगिता समझाई गई। तीन सवारी नहीं चलने की नसीहत दी। एसएसबीएल इंटर कॉलेज परिसर से रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व बीएसए उपेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली रुद्रपुर मोड़ सहित शहर के कई क्षेत्रों से होते हुए बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महेंद्र यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहना होगा, इसके लिए यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। अध्यापक समाज के निर्माता हैं, लिहाजा उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बीएसए उपेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात के नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना है। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी होगी तो वह दूसरों को भी सचेत कर सकेंगे। जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्र ने कहा कि अभियान को पूरा करने के लिए स्काउट-गाइड संकल्पित हैं। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव, सत्येंद मणि, प्रियंबदा त्रिपाठी, नित्यानंद सिंह, अरविंद सिंह, गंगतेश्वर सिंह, आशुतोष शाह, चंद्रप्रभा सिंह, प्रियंका सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें