फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभावना क्रिकेट मैच में पैरा मेडिकल की टीम विजेता

विज्ञापन
पुलिस लाइंस मे आयोजित स्वास्थ्य जागरूक्ता मैत्री क्रिकेट मैच में चिकित्सको से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस लाइंस में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मियों के बीच सोमवार को सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें 70 रनों से पैरामेडिकल की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए पेरामेडिकल टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में उतरी डॉक्टरों की टीम 71 रनों पर सिमट गई। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी आरिफ को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। सीएमओ डॉ. रामनिवास और सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने विजेता टीम के कैप्टन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को कप प्रदान किया। इसके अलावा दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, बरहज सीओ वरुण मिश्र, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. एके वर्मा, डॉ. प्रकाश सिन्हा, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. जफर अली, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. मारकंडेय जायसवाल, डॉ. नुसरत खान, डॉ. पीएन कन्नौजिया, उदयभान उपाध्याय, विजय शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें