फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सुस्त, फिर वोटिंग ने पकड़ी

विज्ञापन
देवरिया के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में एक परिवार ने मतदान के अनुभव को इस तरह कैमरे में संजोया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुधीर श्रीवास्तव
विज्ञापन

देवरिया। पहले वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। सुबह के वक्त बूथों पर दो-चार वोटर ही दिखे। दोपहर बार गति बढ़ा, वोटर घरों से निकले। यही वजह रही की दिन में 11.30 बजे तक सिर्फ 24.42 फीसदी लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। जिले में वोटरों की संख्या 271603 है। पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान कर रहे युवा वोटरों ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका परिषद देवरिया और गौरा-बरहज समेत नौ टाउन एरिया भाटपाररानी, रुद्रपुर, लार, सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार और नवसृजित बरियारपुर में रविवार को मतदान हुआ। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। ठंड के नाते कुछ बूथों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। नौ बजे के करीब सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदाता घरों से निकलने लगे। 12 बजे के बाद वोटिंग में महिलाएं आगे दिखीं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 9.41 बजे बूथ-81 पर सिर्फ 15 पुरुष और छह महिलाओं ने वोट डाला था। इस बूथ पर कुल वोटर 485 थे। बूथ-82 में 666 वोटर थे, लेकिन 63 महिलाओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवनगर में 10 बजे बूथ-98 पर 981 वोटरों में 115 लोगों ने वोट डाले थे। इनमें महिलाओं की संख्या 32 थी। बूथ-99 के वोटरों की संख्या 590 है। 10 बजे तक 31 पुरुष और 14 महिलाओं ने वोट डाला था। बूथ-100 पर 707 वोटरों में से 50 पुरुष और 15 महिलाओं ने वोट डाला था। बूथ-101 में 771 वोटरों में 107 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। राजकीय महिला महाविद्यालय में बने बूथ पर 11 बजे तक सन्नाटा पसरा था। यहां बने एक मात्र बूथ पर 11.20 बजे तक 77 पुरुष और 36 महिलाओं ने वोट डाला था। जबकि इस बूथ पर वोटरों की संख्या 842 है। इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में बूथ-79 में 637 वोटरों में 10.45 बजे तक 62 पुरुष और 44 महिलाओं ने वोटिंग की थी। बूथ-78 पर 1133 वोटरों में 88 पुरुष और 82 महिलाओं ने वोट डाला था। प्राथमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में बूथ-75 में 900 वोटरों में 11.50 बजे तक मात्र 144 वोट ही पड़े थे। इनमें 82 पुरुष और 62 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुछ ऐसा ही हाल शहर के अन्य बूथों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें