फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार सभी के लिए कर रही है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पथरदेवा ब्लॉक सभागार में लिया। 18 अक्टूबर को पूर्व मंत्री स्व. रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह कार्यक्रम निरंतर सफल होता आया है। इस बार भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लग जाएं। उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा चुनी गई सरकार जनता के उम्मीदों पर खरा उतर रही है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की देन है। इस सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार, कर्मचारी, अधिकारी सभी के लिए कुछ न कुछ है। सबका साथ सबका विकास सरकार की प्राथमिकता है। किसानों के लिए नई फसल योजना, किसान बीमा, फसल बीमा, किसानों के बीजों को उचित समर्थन मूल्य, किसानों के लिए नई बीज ये सारी सुविधाएं भाजपा सरकार की देन है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ब्रह्मा यादव, अजय शाही, संजय सिंह, राम असीस मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें