फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री बाजार। राजस्थान में देवरिया के एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम शव दरवाजे पर पहुंचा तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर में चीख पुकार मच गई। शिक्षक के मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के चोरडिहां गांव निवासी महादेव तिवारी का 40 वर्षीय बेटा मुकेश तिवारी राजस्थान के झुनझुनडीह के केन्द्रीय विद्यालय में रसायन विज्ञान के शिक्षक थे। बुधवार की शाम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को सुबह शिक्षक का शव घर पहुंचा। शव देखकर घर के लोग विलाप करने लगे। महिलाओं का चित्कार देख दरवाजे पर पहुंचे लोगों की आंखे भर आई। शिक्षक की बुढ़ी मां सम्पति देवी को यह उम्मीद नहीं थी कि उनके सामने जवान बेटा दुनिया छोड़ चला जाएगा। पत्नी प्रतिभा रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। बड़े बेटे नौ वर्षीय हर्षित और सात वर्षीय मयंक के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें