फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दरवाजे पर खड़ी महिला को मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद टक्कर मारने वाले लोग शव छोड़कर भाग गए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के गौरकोठी गांव के विजय भगत मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार की शाम को घर पर रह रही पत्नी ललिता देवी दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति ने अपने वाहन से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उपचार के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे शव छोड़कर भाग गए। ललिता की एक 10 साल की बेटी है। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मुंबई में रह रहे पति को सूचना देने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें