फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतोद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। ब्लॉक सभागार में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन राज्यमंत्री ने तीन सौ गरीबों में प्रधानमंत्री आवास बांटा। आवास प्रमाण पत्र पाते ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को विभिन्न विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पं. दीनदयाल समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करते रहे। वह हर योजना को देश के पात्र तक पहुंचाने को हमेशा संघर्ष करते रहे। भाजपा उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरे देश में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती तक स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है। देश के हर व्यक्ति को जरूरत है कि वह स्वयं की सफाई के अलावा समाज के स्वच्छता पर भी कार्य करे। जिससे एक स्वस्थ्य भारत का निर्माण हो। आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी देश में पूरी तरह से स्वच्छता का माहौल नहीं बन पाया है। ऐसे में जरूरत है कि लोग गांधी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में लग जाए। समारोह में वन विभाग, आंगनबाड़ी, कृषि विभाग, जल निगम, शिक्षा विभाग की ओर से प्रदर्शन भी लगाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर दूबे, बीडीओ रामबिलाश राय, कमलेश सिंह, सत्यनरायण पांडेय, संगमधर दूबे, अजय प्रकाश धर दुबे, रमाशंकर निषाद, शरसचंद गुप्त, उदयभान सिंह, अनिरूद्ध चौधरी, अतुल सिंह, जेपी सिंह, दीपक सिंह, सुनील निषाद, अंबिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें