देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्रावास अधीक्षक को हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्रों ने उनको पद पर बहाल करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम सदर ने छात्रों को सहयोग का भरोसा दिलाया। छात्र नेता बुुुधवार को कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। छात्रावास अधीक्षक को पद से हटाने पर नाराजगी जताई। कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले छात्रावास के वार्डेन को पद से हटा दिया गया है। इससे छात्रों को असुविधा हो रही है। पठन-पाठन का माहौल प्रभावित हो जाएगा। छात्रों को हुजूम दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा। एसडीएम सदर राकेश सिंह ने मांग पत्र के मजमून पर आपत्ति जताई। दरअसल छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी थी। एसडीएम ने कहा कि एक तरफ मांग कर रहे दूसरी तरफ धमकी। हालांकि छात्र अपने पक्ष को सही ठहराते रहे। कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया। प्रतिनिधि मंडल में सत्यपाल यादव, बलराम यादव, सभ्यम श्रीवास्तव, हर्षित, रवि, सुनील, श्रवण, अभय, धर्मेंद्र यादव, अरविंद, सत्येंद्र आदि रहे।