फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर भाजपा नेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। किसी मामले को भाजपा के दो नेता आपस में टकरा गए। इससे नाराज एक नेता ने दूसरे को मोबाइल पर धमकी दे दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज कर लिया है। इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी पवन उपाध्याय और मधवापुर गांव के अशोक पांडेय के बीच एक प्रकरण को लेकर मोबाइल पर तकरार हो गई। नाराज अशोक पांडेय ने पवन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे दी। पवन ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी राजीव मल्होत्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि जान माल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें