फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी देने पहुंचे अफसरों से कब्जाधारियों की झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी आवास के पीछे जमीन पर कब्जाधारियों को चेतावनी देने पहुंचे अधिकारियों से झड़प हो गई। अधिकारियों ने इसे हरहाल में खाली कराने की बात कही। कब्जाधारियों ने अपने पास कागजात और स्टे होने की बात कही। एसडीएम सदर ने गुरुवार की सुबह कागजात लेकर डीएम के पास उपस्थित होने को कहा।
विज्ञापन

डीएम आवास के पीछे दो एकड़ के जमीन पर वर्षों से कब्जा है। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि वह जमीन उसकी है। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के अभियान के तहत 19 अगस्त को पीडल्ब्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीके चौधरी ने सभी कब्जाधारियों को नोटिस दिया था। जिलाधिकारी के जरिए दो दिन कब्जा खाली कराने के लिए एनाउंस कराया गया। बुधवार की शाम चार बजे एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एपवा की गीता पांडेय और कब्जाधारियों से उनकी झड़प होने लगी। गीता पांडेय का कहना था कि बिना नोटिस कोई कब्जा नहीं हटा पाएगा। इन जमीनों के कागजात उनके पास हैं। यही नहीं उन्होंने जमीन पर मुकदमा और स्टे होने की भी बता कही। एसडीएम राकेश सिंह का कहना था कि नोटिस और मुनादी के बाद भी कब्जाधारियों ने कोई कागजात नहीं दिखाया है। यदि जमीन से संबंधित कागजात और स्टे है तो सुबह 10 बजे डीएम के पास दे दें। अन्यथा बुलडोजर लगवाकर कब्जा हटवा दिया जाएगा।

संघर्ष को तैयार हैं कब्जाधारी
एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से कब्जाधारी काफी गुस्से में थे। अधिकारियों के जाते ही कब्जाधारी चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे कि कब्जा नहीं हटने देंगे, चाहे इसके लिए कोई कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। महिलाओं का कहना था कि वह हाड़ी चलाकर अधिकारियों को मारेंगी।
विज्ञापन


वर्षों से बनाया है आशियाना
देवरिया। खाली पड़ी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा हुआ है। कब्जा करने वालों ने यहां अपनी पूरी गृहस्थी बसा ली है। यूं कहा जाए कि यह एक मोहल्ला हो गया है। जरूरत के सामान भी इस मोहल्ले में मिल जाते हैं। सब्जी और अन्य दुकान भी इन्हीं में से कुछ ने खोल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें