फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई ने किया सलेमपुर में चक्काजाम कर गिरफ्तारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सपाइयों ने बस स्टेशन पर एक घंटे तक चक्काजाम किया। सपाई पूर्व सीएम अखिलेश की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। सरकार विरोधी लगाए। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस में सपाइयों को बैठा कर कोतवाली लाई।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार की दोपहर एक बजे बस स्टेशन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमार्ग जाम किया। वे सरकार विरोधी नारा लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रिहाई की मांग कर रहे थे। इसके चलते दोनों तरफ बसें खड़ी हो गईं। आवागमन एक घंटे तक बाधित रहा। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। इस दौरान विजय लक्ष्मी गौतम, शिवाकांत तिवारी, श्यामदेव यादव, मनोज लारी, जैनुल अख्तर आदि मौजूद रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने सीधे कोतवाली पहुंच कर गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें