फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबे दूसरे युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सीवान में दरौली थानाक्षेत्र के केवटलिया घाट पर सरयू नदी में जल भरने के दौरान डूबे दूसरे युवक की लाश मंगलवार की शाम बरामद कर लिया गया। सोनू का शव केवटलिया घाट से छह किलोमीटर दूर शिवाला घाट के सामने मिला। सीओ संजीव सिन्हा ने बताया की केवटलिया से लेकर दरौली तक नदी में नाव से गोताखोरों को लगाया गया था। दरौली शिवाला घाट के सामने दरौली से यूपी जा रहे जहाज पर सवार यात्रियों ने शव को देखा। कर्मियों ने प्रशासन को सूचना दी। गोताखोरों ने नाव के सहारे जाल से शव को निकाल लिया। शव की शिनाख्त सोनू सिंह पुत्र चंद्रदेव सिंह ग्राम टड़वा के रूप हुई। सोमवार की सुबह दरौली थाने के टड़वा के चंद्रदेव सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह और उसी गांव का रामदत्त सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ अमित सावन का सोमवार होने के कारण गांव के ही शिवालय पर जलाभिषेक के लिए गांव से कुछ दूर केवटलिया घाट पर जल भरने गए थे। इस दौरान दोनों तेज धारा में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें