फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...गरीबों को मिला निशुल्क बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली विभाग ने विभिन्न जगहों पर कैंप के जरिए कनेक्शन जारी किया। 600 बीपीएल कार्ड धारकों को बिजली कनेक्शन मिला। अधिकारियों ने कैंप का जायजा लिया। पात्र व्यक्ति कागजात के साथ आवेदन कर सकता है। उसे मौके पर कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय परिसर में बिजली कनेक्शन कैंप का जायजा लिया। आवेदकों को बिजली कनेक्शन के कागजात सौंपा। कहा कि सरकार की मंशा सभी को वैध कनेक्शन देेने की है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। देवरिया में 85, गौरीबाजार और रुद्रपुर में 85 के अलावा सलेमपुर, लार, भटनी, भाटपाररानी, मझौलीराज आदि जगहों पर 465 कनेक्शन जारी किए गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, एसडीओ सचिन सिन्हा, जेई अमित प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें