फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर और क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। ईद के खास मौके पर ईदगाहों पर मेला लगा। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराने को ईदगाहों पर फोर्स लगाई गई। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। रुद्रपुर के ईदगाह में सुबह आठ बजे इबादतगाहों की भीड़ उमड़ने लगी। यहां हाफिज लाल मोहम्मद ने नौ बजे ईद की विशेष नमाज अदा कराई। इस दौरान ईद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ईदगाह पर मेले में नगर और क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी। छोटी मस्जिद पर भी ईद की नमाज अदा कराई गई। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, मुक्तिनाथ यादव, प्रदीप यादव, पूर्व चेयरमैन रामभरोसा त्रिपाठी, सुुुुभाष चंद मद्धेशिया और एसडीएम घनश्याम ने लोगों को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें