साक्षरता परीक्षा देते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
देवरिया। जिले में रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के चिन्हित असाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन 650 केंद्रों पर किया गया। इसमें 11 हजार लोगों ने परीक्षा दी। इनको विशेष कक्षाओं साक्षरता कक्षा में पढ़ाया गया है। इसमें सफल प्रतिभागियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल द्वारा साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से उन्हें साक्षर के रूप में औपचारिक मान्यता प्राप्त होगी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर देव मुनि वर्मा ने बताया कि जनपदों में इस परीक्षा का एक साथ आयोजन किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश स्तर पर साक्षर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सदर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी ने संविलियन बढ़या बुजुर्ग समेत कई केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा का अनुश्रवण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।