फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान से नकदी समेत 11 हजार की चोरी, दी तहरीर

Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान से रविवार रात 43 सौ नकदी समेत सात हजार का सामान चोरी होने का आरोप दुकानदार सन्नी चौहान ने लगाया है। उसने पुलिस से शिकायत किया है कि रविवार को दिन में बगल गांव के कुछ लोग दुकान पर आए और सामान खरीदने के दौरान वाद-विवाद करने लगे। इसके अलावा परिणाम भी भुगतने की धमकी दिए और रात में दुकान में चोरी हो गई।
विज्ञापन




नारायनपुर गांव निवासी सन्नी चौहान सरया चौराहे पर फास्ट-फूड की दुकान चलाता है। आरोप है कि रविवार को दिन में ग्यारह बजे दुकान पर बरडीहा गांव से दो युवक सामान लेने आए। इस दौरान युवकों ने सन्नी से विवाद कर लिया। उसने विवाद करने से मना किया तो युवकों ने इससे भी अधिक नुकसान होने की धमकी दे डाली। सन्नी का आरोप है कि रविवार रात में दुकान में रखा 4300 नकद और करीब सात हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। उसने उन्हीं युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें