देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मात्र तीन तहसीलों की टीमों ने ही हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच आपस में मैच कराकर मंडल टीम का चयन किया गया। मंडलीय टीम में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में अर्चिता कुशवाहा प्रथम व किरन गोंड द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में अरुज यादव, नैतिक त्रिपाठी, उज्जवल कन्नौजिया क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में संस्कृति सिंह पहले, श्रेया सिंह दूसरे व कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य गुप्ता, सतेंद, अभिषेक पहले तीन स्थानों पर रहे। संयोजक एवं प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दोनो वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायकों में कृष्ण कुमार गुप्ता, विपिन बिहारी चंद्र यादव, प्रभात रंजन मणि, शैलेंद्र कुमार सैनी, श्वेता साह आदि शामिल रहे।