देवरिया। डेंगू जिले में थम नहीं रहा है। इससे पीड़ित प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 11 नए मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में भर्ती तेरह मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि पांच लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। दवा, जांच सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। संवाद