फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख दो सौ रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवादा गांव निवासी रविंद्र सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मार्च 2025 में थाना क्षेत्र के बंगरुआ गांव के कुछ लोगों ने उसे तथा अन्य युवकों को केन्या समेत अन्य देशों में रोजगार दिलाने का झांसा दिया।
इसके एवज में प्रति व्यक्ति 60 हजार रुपये तथा पासपोर्ट, वीजा और अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किश्तों में धनराशि ली गई। आरोप है कि उसके परिवार और साथ जाने वाले अन्य लोगों के खातों से भी आरोपियों के खातों में कुल 11 लाख दो सौ रुपये भेजे गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पासपोर्ट, वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराकर सभी को मुंबई एयरपोर्ट तक भेजा, मगर वहां पहुंचने पर वीजा फर्जी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद सभी युवक गांव लौट आए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोश्यों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर समझौते के दौरान कुछ धनराशि लौटाने का आश्वासन दिया गया था, मगर निर्धारित समय तक पूरी रकम वापस नहीं की गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बंगरुआ गांव निवासी धीरेंद्र और उपेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें