फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 11 जोड़े

विज्ञापन
सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन।
विज्ञापन
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े वैदिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। शाम को आयोजकों ने सभी दुल्हनों को घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा संस्थान की ओर से बनकटा बाजार के शिव मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में दिन के दस बजे विभिन्न क्षेत्रों से 11 बारातें पहुंचीं। आयोजकों ने बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सभी जोड़ों को विवाह मंडप में पहुंचाया गया। वहां आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न कराई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। जोड़ों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया। इसमें पं. अखिलेश पांडेय और प्रदीप त्रिपाठी ने हिंदू जोड़ों व बौद्ध जोड़ों का विवाह बौद्ध भिक्षु धर्मवीर ने रीति-रिवाज व परंपरा के अनुसार कराए। मनीष गौतम व मौतुल मस्ताना ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन केशव यादव ने किया। आयोजक राम सूचित कुशवाहा और प्रभुनाथ शुक्ला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, अशोक सिंह कुशवाहा, सीओ जोश, चंद्रिका यादव, सत्येंद्र शुक्ल,केशव यादव, विपिन सिंह, उमा कुशवाहा, रविंद्र वर्मा, नवी रसूल, संजय चौरसिया, नंदलाल विद्रोही, मैनेजर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें