फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में लगेंगे सौ कैमरे

Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर, दलालों व विवाद करने वालों को चिह्नित करने में होगी आसानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। इसके मद्देनजर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे दलालों पर अंकुश लगाने और विवाद करने वालों को चिह्नित करने में आसानी होगी। कैमरा लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में जिले के अलावा बिहार प्रांत के लोग इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में भीड़ के कारण दलाल मरीजों को बहला-फुसला कर निजी अस्पताल भेज देते हैं। वहां उनका शोषण होता है। वहीं, ओपीडी में आए दिन डॉक्टर कक्ष में बिना नंबर के जाने से मना कर पर लोग विवाद कर देते हैं। जबकि कुछ कर्मचारी घूमते रहते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की योजना बनाई, ताकि अस्पताल के हर जगह नजर रखी जा सके। इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और कैमरा लगाने के स्थान को भी चिह्नित कर लिया है। जबकि सेंट्रल पैथाेलाॅजी में बाहर कैमरा लगा दिया गया है। जल्द अस्पताल के अन्य हिस्साें में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अस्पताल में 150 कैमरों से नजर रखी जाएगी।

इन स्थानों पर लगेगा कैमरा
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अभी मुख्य स्थानों पर करीब 50 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें कुछ कैमरों की क्षमता काफी अधिक है। अब 100 और अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी में डॉक्टर कक्ष के बाहर, वेटिंग हाॅल, मेल व फीमेल मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो वार्ड, गैलरी, रैंप, सीढ़ी, लिफ्ट लाबी, हेल्प डेस्क पर कैमरे लगाए जाएंगे। सबसे अधिक कैमरे पीआईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, दवा भंडारण कक्ष व दवा वितरण कक्ष में लगाए जाएंगे। इसके अलावा एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के सभी फ्लोर पर जाने वाली सीढ़ी, रैंप से आने जाने वाले रास्ते, लिफ्ट लाबी, ओटी के बाहर, वेटिंग एरिया, एसएनसीयू बाहर सहित अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। जल्द कैमरे लग जाएंगे। अभी कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर 50 कैमरे लगाए गए हैं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें