फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राघवेंद्र संरक्षक और रमेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Mon, 29 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उप्र एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को जिला अस्पताल गोरखपुर के रेडियोलाॅजी विभाग में हुआ। इसमें देवरिया जिले के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक व एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ठाकुर व अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष राममनोहर कुशवाहा, महासचिव दिलीप कुमार यादव की उपस्थिति में हुआ। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में राघवेंद्र सिंह संरक्षक, रमेश कुमार यादव अध्यक्ष, वीरेंद्र प्रसाद सचिव, बृजेश कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीनानाथ राजभर उपाध्यक्ष, जूही श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संदीप शर्मा संगठन मंत्री, रूदल गुप्ता संयुक्त मंत्री, संतोष यादव संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें