देवरिया।
जिला सेवायोजन कार्यालय एवं माॅडल कॅरियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जीआईटीआई कैंपस में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पदों के लिए 109 का चयन हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले में 218 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनकी विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने काउंसिलिंग की। संवाद