फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और छीने गए 12 लाख रुपये के 108 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और छीने गए 12 लाख रुपये के 108 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

देवरिया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गायब हुए 108 मोबाइल सेटों को साइबर सेल के प्रयासों से संबंधित लोगों को उपलब्ध कराया गया। विभिन्न स्मार्टफोन वाले मोबाइल सेटों का मूल्य करीब 12 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन शापिंग एवं खाते से गायब हुए छह लोगों के 2 लाख 24 हजार 455 रुपये उनके खाते में वापस कराए गए।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की साइबर सेल को विभिन्न आवेदकों से प्राप्त गुमशुदा मोबाइल के संबंध में आए प्रार्थना पत्रों के आधार पर छानबीन के लिए निर्देश दिया गया था। साइबर सेल ने अपने प्रयासों के अंतर्गत 108 मोबाइल बरामद किए हैं। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये हैं। इन्हें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद किया गया और इन मोबाइल फोन को संबंधित आवेदकों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह साइबर अपराध से पीड़ित छह व्यक्तियों के खाते से अवैध तरीके से निकाले गए धनराशि को उनके खाते में वापस भेजने में टीम ने सफलता हासिल की है। इसमें फोन कॉल से खाते, एटीएम की जानकारी बताने एवं आधार कार्ड के माध्यम से अपराधियों की ओर से ऑनलाइन खरीदारी एवं रुपयों की निकासी कर ली गई थी। जिनके रुपये वापस कराए गए, उनमें ललिता देवी पत्नी योगेंद्र यादव थाना सलेमपुर का 1.90 लाख, निरहू प्रसाद थाना रुद्रपुर का 20 हजार, शैलेंद्र यादव थाना भटनी का 4572 रुपये, अख्तर अली थाना सदर कोतवाली 4730 रुपये, विजय कुमार पटेल थाना भटनी का 653 रुपये, सुधाकर कुशवाहा थाना बघौचघाट का 4500 रुपये को मिलाकर कुल 2 लाख 24 हजार 455 रुपये फरियादियों के बैंक खातों में वापस कराए गए।
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ जांच कार्रवाई चल रही है। मौके पर उन्होंने बरामदगी करने वाली साइबर सेल की टीम में शामिल प्रभारी जयंत कुमार सिंह, शिवमंगल यादव, प्रद्युम्न जायसवाल, दीपक सोनी, राजेश तिवारी, पूर्णिमा चौधरी, प्रिया नायक को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें