फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विजय मौर्य के परिजनों को दिया 7 लाख रुपये की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के साथियों ने सात लाख की मदद दी
विज्ञापन


सीआरपीएफ 63 बटालियन के जवानों ने दिया सहयोग
गृहमंत्री ने शोक पत्र भेजकर जताया दुख, पत्नी को दी सांत्वना
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी (देवरिया)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद विजय मौर्य के परिजनों को सीआरपीएफ 63 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को सात लाख की मदद राशि दी। आपसी सहयोग से जवानों ने मदद राशि एकत्र की थी। सीआरपीएफ कमांडेंट ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजे गए शोक पत्र को सौंपा। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में छपिया जयदेव गांव निवासी विजय मौर्य शहीद हो गए थे। फैजाबाद 63 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट आशीष रूंगटा के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवान शहीद के घर शुक्रवार को पहुंचे। शहीद के पिता रामायण मौर्य को तीन लाख और पत्नी विजयलक्ष्मी को चार लाख रुपये का चेक दिया। घरवालों से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शोक पत्र में गृहमंत्री ने कहा है कि विजय मौर्य की शहादत से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। कमांडेंट ने परिवार से देश के लिए शहीद अपने साथी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने वादा किया। इस दौरान बीडीओ आरपी सिंह, नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, राजस्व निरीक्षक नागेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें