फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर के गतिविधियों की पल-पल लेते रहे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन


बॉर्डर की गतिविधियों की पल-पल लेते रहे जानकारी
दिन भर टीवी, मोबाइल, इंटरनेट से चिपके रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद लोगों में उत्साह है। सीमा के तनावपूर्ण हालात के बारे में जानने के लिए लोग दिन भर बेकरार रहे। टीवी, मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर निगाह जमाए रहे। हर तरफ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की चर्चा थी तो पाकिस्तान के पलटवार को लेकर भी लोगों में चर्चाएं होती रहीं।
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट साफ दिख रही है। वहां के नेता अपने बयानों से खीझ उतारते हुए सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। बुधवार की सुबह भारतीय सेना के एफ-16 विमान के मार गिराने और फिर जम्मू सहित आसपास के क्षेत्रों में हवाई सेवाएं कुछ देर के लिए बंद किए जाने की खबर के बाद वहां के हालात जानने को लेकर लोगों में बेकरारी तेज हो गई। घरों में टीवी तो दफ्तरों में मोबाइल फोन व इंटरनेट के जरिए लोग जानकारी लेने में तल्लीन रहे। वहीं, जिनके परिवार का कोई सदस्य या रिश्तेदार सेना में है, उससे भी फोन पर हालात की जानकारी लेने का प्रयास होता रहा। चाय-पान की दुकानों, गांव की चौपालों पर भी चर्चा में बॉर्डर के हालात ही मुख्य रहे। कोई इसे अघोषित युद्ध ठहरा रहा था तो कोई बस पाकिस्तान की खीझ। हालांकि, हर तरफ चर्चा में यही निष्कर्ष रहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कोई गलती नहीं करेगा और अगर उसने भूल की तो फिर भारतीय सेना उसे कतई नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी बंटी मिठाइयां, मना जश्न
विभिन्न संगठनों ने भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुलवामा हमले के बाद गम और गुस्से में डूबे लोगों में एयर स्ट्राइक के बाद नए उत्साह का संचार हुआ है। दूसरे दिन भी इसे लेकर जश्न का सिलसिला जारी रहा। कहीं मिठाइयां बंटीं तो कहीं तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के वीर सपूतों के जज्बे को सलाम किया गया।
मिशन मोदी अगेन पीएम जिला इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक सदर तहसील परिसर में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। हम शांति पसंद लोग हैं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ते भी नहीं। बैठक में एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के बाद शाम को जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, भारत भूषण गुप्ता, विष्णु मद्धेशिया, अरजेश मणि, अशोक पांडेय, धनंजय जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, विकास द्विवेदी, बालेश्वर जायसवाल, संजीव तिवारी, साबिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर, सोंदा स्थित कार्यालय पर भारतीय आवाम एकता पार्टी ने जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर सैनिक कार्रवाई को सराहा। इसमें सलेमपुर विस क्षेत्र अध्यक्ष अशोक मिश्र, ध्रुवदेव मणि त्रिपाठी, कौशल किशोर तिवारी, सुशील पांडेय, राजकुमार, विद्याभूषण, अरुण पासवान, मुकेश यादव, धनंजय तिवारी, कविता, सुशीला, मधु आदि मौजूद रहे। आल इंडिया पिछड़ा जन समाज पार्टी की हेतिमपुर में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रणजीत विश्वकर्मा ने कहा कि 80 से 100 किमी अंदर जाकर सफल ऑपरेशन हमारी ताकत का एक छोटा नमूना है। पाकिस्तान की तबाही अब शुरू हो चुकी है। बैठक में केदार पांडेय, बद्रीनाथ, नरसिंह शर्मा, मुक्तिनाथ, रामस्वरूप, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने मनाया शौर्य दिवस
भागलपुर। स्थानीय कस्बे में भाजपाइयों ने बुधवार को सतीश जायसवाल के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कस्बे में भ्रमण किया। सभी घरों के सामने दीप जलाया। इस कन्हैया तिवारी, शंभू जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, मनोज जायसवाल, जय प्रकाश सिंह, शिवजी, दीपू, सोनू, लालजी, जुगुल किशोर वर्मा, संजय वर्मा, शिंपू सिंह, दीनबंधु सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार...
पाकिस्तान पर हमले से युवा खुश
भाटपाररानी। नगर के युवाओं ने मंगलवार की देर रात जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लहराते युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। इस दौरान भारत मां के जयकारे गूंज रहे थे। युवाओं ने एयर स्ट्राइक में शामिल जांबाज पायलटों को भी सलाम किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयर चीफ मार्शल वीरेंद्र सिंह धनोवा, थल सेना अध्यक्ष विपिन रावत को बधाई दी। इस दौरान सभासद सलमान अंसारी, बरकत अली अंसारी, पंकज, जाहिद, राहुल, दीपक, मोहन, जावेद, अतुल, विजय, कृष्ण मोहन, विनोद कुमार, मनोज, शाहिद, मुश्ताक, मुस्तफा, नईम, साबिर आदि शामिल रहे।

फोटो-
सेना डटकर करे मुकाबला, देश उनके साथ
बोले अधिवक्ता: भारत ने दिखाई ताकत, सराहनीय कदम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह करने की भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से जहां लोगों में खुशी है तो सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच फौज का हौसला बढ़ाने में भी लोग पीछे नहीं हैं। अधिवक्ताओं ने एयर स्ट्राइक को ट्रेलर बताते हुए पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने तक ऐसी कार्रवाई को जरूरी बताया।
सिविल बार के अधिवक्ता सुशील सिन्हा ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद यह सुखद खबर आई है। भारत ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि अगर तुम नापाक हरकतों से बाज नहीं आए तो हमारे पास तुम्हारे देश में घुसकर नष्ट करने की पूरी क्षमता है। यह ट्रेलर है, इसके बाद नक्शे से मिटा दिया जाएगा। जयप्रकाश राय ने कहा कि पाकिस्तान की जमीन और हिंदुस्तान का बम सेना का यह निर्णय सराहनीय है। पूरा देश भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। अब देश के अंदर के आतंकियों को भी सबक सिखाने की जरूरत है। आदर्श कुमार मिश्र ने कहा कि एयर स्ट्राइक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। विनय सिंह ने कहा कि सरकार को यह कार्य पहले ही कर देना चाहिए था। आतंकियों को चुन-चुन कर मारना जरूरी है।

सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रियाएं...
आम लोगों ने कहा -

भारत-पाकिस्तान युद्ध होता है तो हम अपनी क्षमता व योग्यता के अनुसार भारतीय सेना को हर संभव मदद करने के लिए सदैव तैयार रहेंगे। साथ ही शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से लोगों को जागरूक करेंगे कि वे इस पुनीत कार्य में देशसेवा को सर्वोपरि समझते हैं।
-मोहन द्विवेदी, शिक्षक।

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान दोबारा कोई गलती करने की हिमाकत नहीं करेगा। सेना के शौर्य पर पूरे देश को गर्व है। हमारी सेना हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। पूरा देश सेना के साथ है। देश के लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी होगी देंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
-विक्रम गुप्ता, व्यापारी।

वायु सेना के जवानों ने जिस तरह से जवाबी हमला बोला है, इसने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, भारत भी आतंक से निपटने में अपने बूते सक्षम है। जवानों का यह जज्बा बरकरार रखने की जरूरत है। सरकार ने भी सराहनीय कार्य किया है।
-दिनेश मिश्र, टीचर्स कॉलोनी।

महिलाओं का कोट...

अगर ऐसी स्थिति आती है कि पाकिस्तान के साथ जंग लड़ना पड़े तो हम तन, मन, धन से अपनी भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर हैं। हम आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक हर तरह से भारतीय सपूतों और वीरांगनाओं की सेवा करने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
-संभावना मिश्र, प्रधानाचार्य, जीएम एकेडमी।

सेना की कार्रवाई से हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। करारे प्रहार के बाद पाकिस्तान में मची हायतौबा बता रही है कि वह सदमे में है। हालांकि, अपनी आदतों के अनुसार वह फिर धोखे से वार करेगा, लेकिन इस बार हम तैयार हैं। महिलाएं भी पीछे नहीं रहेंगी।
-पूनम सिंह, पड़की गजराज।

फोटो समाचार...
पाकिस्तान में तिरंगा फहराने को बेकरार हैं पूर्व सैनिक
कहा: सरकार बुलाए तो हम भी सीमा पर जाने को हैं तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से गीदड़भभकियां दिए जाने से रिटायर्ड फौजियों का लहू खौलने लगा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए वे अब भी सीमा पर जाने को तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार युद्ध में पाकिस्तान को मात दी है। हर बार मुंह की खाने के बाद भी वह आदत से बाज नहीं आ रहा। जरूरत पड़ी तो फिर वह सीमा पर जाएंगे। पराक्रमी भारतीय सेना के साथ मिलकर दुश्मन देश की छाती पर तिरंगा लहराकर लौटेंगे।

देश के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं। समय सीमा का बांड सेना में होता है। बस इस कारण वह रिटायर हुए, वरना पाकिस्तान को सबक सिखाने की ताकत अब भी उनमें बरकरार है। फिर भी जरूरत पर अपने देश के सैनिकों का साथ देंगेे।
-कन्हैयालाल मिश्र, पूर्व सूबेदार मेजर, निवासी देवपार।

फौज में शामिल होते ही अंतिम सांस तक देश की सेवा का प्रण लिया था। अब रिटायर हो गए तो क्या, जरूरत पड़ी तो फिर से बॉर्डर पर जाने से नहीं हिचकेंगे। पाक को सबक सिखाने के लिए हम सब बेकरार हैं। सेना और सरकार का उठाया गया कदम सराहनीय है।
-चंद्रमोहन सिंह, रिटायर्ड सूबेदार मेजर, निवासी देवसिया।

हमारे जवानों ने जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, वह काबिलेतारिफ है। बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। अब उसे कड़े सबक सिखाने की जरूरत है। इसके लिए वह भी सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं। बस बुलावे का इंतजार है।
-चंद्रशेखर मिश्र, पूर्व एयर फोर्स कर्मी, निवासी धुसरी मिश्र।

भारतीय सेना पाकिस्तान की हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। वर्ष 1962 में चीन और 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई में हम शामिल रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो फिर पाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उसके के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दूूंगा।
-जीपी पांडेय, रिटायर्ड सूबेदार, निवासी पड़री पांडेय।

फौज में 18 साल सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गया हूं। पहले सैनिक मरते थे तो सरकार मौन हो जाती थी। इस बार मौका है। आर-पार की लड़ाई हो। अगर बुलाया गया तो सीमा पर जाने के लिए तैयार हूं। किसी भी सूरत में हम लोग फौज का हौसला कम नहीं होने देंगे।
-बृजभूषण यादव, पूर्व सैनिक, निवासी भागलपुर।



फोटो समाचार...
सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा रुद्रपुर का वाहिद
विगो पर 94 लाख लोगों ने देखा वीडियो
बढ़ते जा रहे देशभक्ति शेरो-शायरी के कद्रदान
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। पुलवामा हमले के बाद दुख और गुस्से का इजहार सोशल मीडिया पर करने वालों के बीच रुद्रपुर के एक मुस्लिम युवक को लोग जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। उसकी देशभक्ति शेरो-शायरी का वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक और विगो पर धूम मचा रहा है। पुलवामा हमले के बाद सोशल साइट विगो पर पोस्ट वीडियो को 94 लाख लोग देख चुके हैं।
रुद्रपुर के आदर्श चौराहे पर सैलून की दुुकान चलाने वाले वाहिद आलम को पहले से देश भक्ति शेर शायरी पढ़ने का शौक रहा है। 14 फरवरी को पुलवामा अटैक के बाद वह अपनी भावनाओं को वीडियो के माध्यम से लगातार फेसबुक और विगो पर पोस्ट कर रहे हैं। अटैक के बाद पोस्ट किया गया वीडियो बहुत हुआ सम्मान अब नई कहानी बनाना है, पठानकोट, उरी और कश्मीर को जेहन में लाना है। 56 इंच की छाती है 64 कर के दिखाना है, 42 जवान मारे हो 4200 लाशें गिराना है... को हजारों लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। भारत की ओर से एयर अटैक के बाद वाहिद ने दूसरा वीडियो पोस्ट कर देशभक्ति के जज्बे को और धार दिया है। इस वीडियो में पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा गया है कि तेरी हरकत का मैंने मुंहतोड़ जवाब दे डाला, वर्षों से लगी थी आग शोला हमने बना डाला। कांप रही थीं बंदूकें दुश्मन का लहू बहाने को, मिला था मौका हमको गीदड़ को सबक सिखाने को... को भी खूब ट्रेंड किया जा रहा है।


फोटो समाचार...
सेना के शौर्य पराक्रम को सबने किया सलाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। आतंक के खिलाफ देश की ओर से बड़ी कार्रवाई से लोग काफी खुश हैं। हालांकि, लोग आतंक के घिनौने खेल के समाप्त होने तक ऐसी कार्रवाई चलते रहने की जरूरत बता रहे हैं। नगर के श्रीअनंत महाप्रभु आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि यह कार्रवाई पुलवामा में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर करारा जवाब देने पर सेना के जवानों को धन्यवाद दिया। पैना निवासी और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकिस्तान है, जिसने आज तक सुधरने का नाम नहीं लिया है। सरकार और सेना की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है। देश के खिलाफ पाकिस्तान हमेशा पीठ में छूरा घोंपता आया है। समय-समय पर ऐसे और स्ट्राइक होते रहना चाहिए। मदनपुर कस्बा के मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामियां के नाजिम जफरुल्लाह खान ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी और सेना के हाथ की कठपुतली है। आजादी के बाद से अपना देश विश्व पटल पर अच्छा मुकाम हासिल कर रहा है, जबकि पाक वहीं का वहीं खड़ा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार को इससे भी बड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। भलुअनी के फुलवरिया लाला निवासी और आर्मी के एलओसी में सू्बेदार पद से रिटायर रामदवर यादव ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाक में घुसकर आतंक पर कहर बरपाया है। सेना के जवानों के शौर्य पराक्रम को हमारा सैल्यूट है।

फोटो समाचार...
पाकिस्तान फरेबी मुल्क, खत्म हो आतंक का कारखाना
चाय पान की दुकान पर चर्चा में बोले मुस्लिम युवक
पाकिस्तान से युद्ध को लेकर दिनभर गर्म रहा चर्चा का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान में युद्ध के उन्माद को लेकर रुद्रप़ुर में बुधवार को चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना की कार्रवाई के बाद जश्न मना रहे लोग बॉर्डर पर हो रही हलचल के पल-पल का हाल जानने के लिए उत्सुक रहे। चाय-पान की दुकान से लेकर गली चौराहों पर पाक से युद्ध की बात चल रही थी। युवाओं ने युद्ध शुरू होने पर पाक का नमोनिशान मिटने की भविष्यवाणी कर डाली। रिजवान अहमद ने कहा कि भारत के अमन चैन में खलल डालने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहां के जाहिल लोग जेहाद के नाम पर इंसानों का खून बहा रहे हैं, जिसे इस्लाम कभी इजाजत नहीं देता। मोहम्मद अजीम ने कहा कि भारत ने पुलवामा हमले का माकूल जवाब दे दिया है। अब यदि पाकिस्तान युद्ध पर उतरता है तो उसके लिए यह खुदकुशी करने जैसा होगा। परवेज अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का नाम बदलकर आतंकिस्तान कर देना चाहिए। दुनिया जान चुकी है कि यह राष्ट्र आतंकवाद का कारखाना है। इस फैक्ट्री पर अब ताला लगना चाहिए। जमाल अहमद ने कहा कि पाकिस्तान फरेबी मुल्क है। वह दुनिया को धोखे में रखकर आतंकवाद का व्यापार कर रहा है। दुनिया के सारे दुर्दांत आत्ैकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का अंत अब निकट आ गया है।

फोटो समाचार...
‘आजादी के लिए आजाद ने जीवन कुर्बान कर दिया’
संत विनोबा पीजी कॉलेज में चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर हुई गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की 88वीं शहादत दिवस पर क्रांतिकारियों एवं आतंकवादियों में अंतर विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी अपनी राय रखी। इसके पूर्व सुबह में भगत सिंह स्टडी सर्किल की ओर से कॉलेज से लेकर पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा तक प्रभातफेरी निकाली गई।
विधि विभाग एवं भगत सिंह स्टडी सर्किल के संयुक्त संयोजन में हुई गोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ.केके शाही ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। विधि के अनुसार क्रांतिकारी व आतंकवादी में विभिन्नताएं स्पष्ट हैं। प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव ने कहा कि जनता के लिए व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए संघर्ष करते हुए जो वर्तमान सत्ता से टकराता है, वह क्रांतिकारी कहलाता है। वहीं, सत्ता व अन्य क्षुद्र स्वार्थों के लिए आम जनता पर आतंक ढाता है और भय का वातावरण बनाता है, वह आतंकवादी कहलाता है। विषय प्रवर्तन करते हुए कृपांशकर ने कहा कि चौरीचौरा कांड के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। इससे फैली निराशा और गहन विचार के बाद तय हुआ कि एक सशक्त दम पर टिकी सत्ता को बिना हथियार के नहीं हराया जा सकता। इसी के आधार पर वर्ष 1925 में हिंदुस्तान रिपब्लिक आर्मी की स्थापना हुई, जो बाद में हिंदुस्तान सोशलिस्ट प्रजातंत्र संघ बना। चंद्रशेखर आजाद इसी के कमांडर इन चीफ रहे। छात्र शुभम ने कहा कि हर क्रांति के पीछे विद्रोह होता है। हमें शहीदों एवं उनके कार्यों को अपने दिल में संजोकर रखना चाहिए। गोष्ठी में सतीश उपाध्याय, छात्रा प्रभा, रंजू गौड़, सोनी आजाद, शशि पाठक, सूरजभान, शुभम, ज्योति सिंह, कृष्णानंद पांडेय, योगेश राय, अभय द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।

फोटो समाचार...
युवकों ने धन संग्रह कर शहीद के परिवार को दिया 51 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। देवरहा बाबा तपोस्थली मईल क्षेत्र के नवयुवकों ने शहीद विजय मौर्या के घर जाकर 51 हजार की सहयोग राशि दी है। युवकों ने नई सेवा नई सोच संस्थान के बैनर तले क्षेत्र के लार रोड, भागलपुर, मईल, बरठा चौराहा और पड़री गजराज के क्षेत्रीय युवाओं ने अपने क्षेत्र के दुकानदारों, कॉलेजों और सम्मानित लोगों से शहीद के परिवार को आर्थिक मदद करने आह्वान किया। युवाओं की पहल पर लोग आगे बढ़े। बुधवार को भागलपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में युवा छपिया जयदेव स्थित शहीद विजय मौर्या के घर पहुंचे। वहां शहीद के पिता रामायण मौर्या को 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। इसके बाद शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने पिता से कहा कि आपके सामने सैकड़ों विजय खड़े हैं। हम सभी आपके साथ है। इस दौरान आमोद सिंह, अंकित सिंह, धनंजय मणि, पीयूष, रामू यादव, अभय सिंह, जुगल सिंह, राजू, अमरीश यादव, अतुल, धर्मेंद्र, आदि युवा मौजूद रहे। उधर, प्रमुख प्रतिनिधि की चाची व डेहरी गांव की प्रधान रमावती देवी ने अपने तीन साल का मानदेय शहीद के परिवार को देने की घोषणा की है।

फोटो समाचार
चंद्रशेखर आजाद की 88वीं पुण्यतिथि मनी
आजादी में आजाद के योगदान को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 88वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में चंद्रशेखर आजाद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजी हुकूमत के लोगों ने उन्हें घेर लिया था। बहादुर चंद्रशेखर आजाद ने अपनी गोली से खुद को उड़ा लिया था। वह भारत मां के सच्चे सपूत थे। भारतवासियों के दिल में वे हमेशा जीवित हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, राजेश सिंह, वरुण राय, नौशाद खान, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप अंबेडकर, रामाशीष साहनी आदि शामिल रहे। इसी क्रम में युवा एकता मंच की ओर से पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सत्येंद्र यादव पिंटू ने कहा कि उनकी शहादत से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। इस दौरान अंकुर राय, ओमप्रकाश गुप्त, राजेंद्र मौर्य, राजमंगल मद्धेशिया, सत्येंद्र बहादुर सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें