फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील के तीन नगर पंचायतों में 50 बेड का बनेगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नगर पंचायतों में बनेेगा 50 बेड का स्थायी रैन बसेरा
विज्ञापन

सलेमपुर में दो, भटनी व मझौलीराज में तीन स्थान किए गए चिह्नित
नगर पंचायतों ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा, धन मंजूर होते शुरू होगा काम
जितेद्र नाथ पांडेय
सलेमपुर। अब असहाय व बेसहरा लोगों की सुध नगर पंचायत लेगी। तहसील क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों में 50 बेड का स्थायी रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया गया है। सलेमपुर में दो, भटनी व मझौलीराज नगर पंचायत में तीन स्थानों पर रैन बसेरा बनेगा। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। नगर पंचायतों ने इसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्षों की पहल पर गरीब असहायों के लिए नगर पंचायत में 50 बेड का स्थायी रैन बसेरा बनाया जाएगा। सलेमपुर के पिपरा मोहन वार्ड व पिपरा नाजिर वार्ड में रैन बसेरे के लिए स्थान चिह्नित कि ए गए हैं। भटनी नगर पंचायत में रेलवे उत्तरी व दक्षिणी जलपा माई मंदिर पर स्थान चिह्नित है। रेलवे दक्षिणी के रैन बेसरा में गरीबों असहायों के अलावा कुंभ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मझौलीराज में तीन जगह चिह्नित की गई है। रैन बसेरे में घर जैसी सुविधा ठहरने वाले लोगों को मिलेगी। इसमें खाना-पीना, शौचालय, स्नान की व्यवस्था घर जैसी निशुल्क मिलेगी। इसका रखरखाव नगर पंचायत करेगी। इसका निर्माण सीएनडीएस यूनिट गोरखपुर के माध्यम से कराया जाएगा। इस बाबत सीएनडीएस के अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें