फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

त्रैमासिक निरीक्षण करने आए थे कुशीनगर के तीनों अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कुशीनगर जिले के जिला जज, डीएम और एसपी ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां बंद कुशीनगर जिले के लोगों से मिलकर जेल में मिलने वाली सुविधा के बारे में जाना। अधिकारियों ने भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला जज एजाज अहमद अंसारी, जिलाधिकारी एके सिंह, एसपी आरएन मिश्र ने जेल में पहुंचकर पुरुष और महिला बंदियों को मिलने वाले भोजन, दवा आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों से उन पर चल रहे मुकदमे के बारे में पूछा। नि:शुल्क शासकीय अधिवक्ता की आवश्यकता वाले बंदियों को प्रार्थना-पत्र भेजने की बात कही। जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को ठंड से बचाया जाए। इसके लिए पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। इसके बाद जिला जज एजाज अहमद अंसारी की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्धारित सजा से अधिक अवधि व्यतीत करने वाले छह विचाराधीन बंदियों के जमानत पर रिहा करने पर विचार किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिमन्यु सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्त, कारापाल मुकेश कुमार कटियार, उप कारापाल राजेश कुमार, सुनील कुमार और देवनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें