अबेंडकर जयंती की पूर्व संध्या पर समाज के लोगो ने शोभा यात्रा निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी के युवा संगठन ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भटवलिया चौराहे से शोभायात्रा निकाली। शहर के प्रमुख स्थानों से जयघोष करते हुए कार्यकर्ता भटवलिया चौराहे पर पुन पहुंचे और यात्रा का समापन किए।
बीएसपी यूथ संगठन के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर अमित सिंह गौतम के नेतृत्व में भटवलिया चौराहे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जय भीम के नारे लगाते हुए युवा रामनाथ देवरिया, दलित बस्ती, सीसी रोड, हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, मालवीय रोड, रागिनी मोड़, सिंधी मिल सहित बस स्टेशन रोड, कचहरी होते हुए वापस भटवलिया पहुंचे। जहां पर आयोजित सभा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, जिलाध्यक्ष संदीप गौतम, रामपुर कारखाना विधानसभा के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों एवं कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से जिला प्रशासन से भटवलिया चौराहे का नाम आंबेडकर चौक रखने की मांग की। शोभायात्रा में विश्वनंदन अकेला, रोहन गौतम, अनिकेत, सुनील गौतम, अंकुर, अभिमन्यु, सुग्रीव गौतम, प्रघुम्मन आदि शामिल रहे।