देवरिया एसपी के खिलाफ दीवानी गेट पर वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने एसपी द्वारा देवरिया तहसील के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम घनश्याम को सौंपा। जिसमें एसपी का तत्काल स्थानांतरण करने, एसपी के जनपद में कार्यरत रहने के दौरान किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराकर दंडित करने व वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया मिश्र की निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परशुराम मिश्र ने कहा कि तहसील दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता अपनी निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत लेकर गए थे। डीएम से शिकायत कर रहे थे। इसी दौरान एसपी राकेश शंकर अचानक बिना मतलब के बीच में दखलंदाजी करते हुए अधिवक्ताओं को चोर, दलाल कहने लगे और अधिवक्ताओं को पिटवाने की धमकी देने लगे। इस दौरान रत्नेश श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, इंदु भूषण शुक्ल, शशिभूषण तिवारी, देवकृष्ण कुशवाहा, रवि प्रकाश नारायण उपाध्याय, अबरार अहमद, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।