देवरिया। प्रमुख सचिव के आगमन पर न्याय की उम्मीद लिए कोतवाली पहुंची युवती को अंदर जाने से पुलिस वालों ने रोक दिया। प्रमुख सचिव के जाने के बाद युवती हलका सिपाही पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहां मौजूद सिपाही युवती की आरोप को झुठलाते हुए हंसता रहा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर में घुसकर दस दिन पूर्व एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर युवती और इसके भाई की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली लाकर छोड़ दिया। आरोपी युवती और उसके भाई को धमका रहा है। कार्रवाई के लिए कई दिनों से युवती कोतवाली का चक्कर काट रही है। आरोप है कि हलका सिपाही आरोपियों से मिला और आरोपी के घर जाकर बैठता है। प्रमुख सचिव के आने की सूचना पर कोतवाली आई थी। लेकिन पुलिस वाले मिलने नहीं दिए। प्रमुख सचिव के जाने के बाद कोतवाली पहुंची युवती अपनी पीड़ा वहा मौजूद लोगों को सुना रही थी। हलका सिपाही युवती पर झूठा शिकायत का आरोप लगाते हुए हंस रहा था, जबकि वहां मौजूद दूसरा सिपाही कार्रवाई होने का आश्वासन देता नजर आया। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है।