फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई आजादी की वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आजादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा शान से लहराया। लोगों ने देश के अमर सपूतों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

तहसील पर सुबह एसडीएम घनश्याम ने गारद की सलामी के बाद ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में सीओ ब्रजेंद्र राय, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने झंडा फहराया। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने एसडीएसडीए इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर, गुलाबी त्रिपाठी कन्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया। ब्लॉक पर प्रमुख जटाशंकर दूबे, रामजी सहाय पीजी कॉलेज में राजेश श्रीवास्तव, डीएन इंटर कॉलेज में गणेश शंकर शर्मा, सतासी इंटर कॉलेज में परमानंद पांडेय, आरडी प्राथमिक स्कूल में छट्ठेलाल निगम, मनोज पांडेय, मिशन हाईस्कूल, साहू राजाराम शिक्षा निकेतन में सुबाषचंद मद्घेशिया, राजीव गांधी स्कूल में कुंवर गिरीराज सिंह, राधेश्याम गांधी, उदय अकादमी में डीएन सिंह, सेंट जेवियर्स में रौशन जायसवाल, रक्षाराव राजनाथ कॉलेज में डॉ. शैलेंद्र राव, बंगाल ब्लूमर्स स्कूल में तन्मय दत्ता ने झंडा फहराया। क्षेत्र के प्रावि करमेल में प्रधान हरेंद्र पासवान, गहिला दुधैला में प्रधान सुमन देवी और चंद्रावती इंटर कॉलेज रानीधार घांटी में प्रबंधक रामचंद्र श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। पकड़ी बाजार क्षेत्र में मानस इंटर कॉलेज में अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाबा परमहंस उमा स्कूल परसिया हिरामन में प्रबधंक सच्चिदानंद राव, प्रावि बरडीहा दल में प्रधान गोविंद निषाद, भेड़ा पाकड़ खुर्द के प्रधान हरिऔध जायसवाल ने नकडीहा में शहीद स्मारक पर ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें