फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने भरी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की हुंकार भरी है। 31 जुलाई को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। गुरुवार को सदर बीआरसी भवन में संघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में आंदोलन की सफलता की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर 30 जुलाई की रात को हजारों पूर्व माध्यमिक शिक्षक लखनऊ रवाना होंगे। सरकार की शिक्षक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ही समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। संरक्षक सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि 50 वर्ष पर अनिवार्य सेवानिवृत्त आदेश सरकार का तुगलकी फरमान है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों की तरह यूपी सरकार भी पुरानी पेंशन बहाल करे। बैठक में बीएसए उपेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनी। समायोजन समेत अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महामंत्री नंदलाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर शासनादेश के खिलाफ समायोजन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान कृपानारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, हृदयानंद भारती, अजय यादव, श्यामदेव यादव, फारूक शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें