फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में गुजर रही रात, दलालों को अंदर से मिल रहा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी में आरक्षण काउंटर पर रेलकर्मियों की मिलीभगत से सक्रिय हुए टिकट दलालों का वर्चस्व खत्म नहीं हो रहा है। तत्काल टिकट के लिए जहां लोग आधी रात से काउंटर के बाहर कतार में खड़े हैं। वहीं ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी चहेते दलालों को टिकट दे रहे हैं। इसको लेकर कई बार बवाल मच चुका है।
विज्ञापन

लगन में आवाजाही बढ़ने के कारण इन दिनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए यात्री आधी रात से भटनी में आरक्षण काउंटर के बाहर कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। आरपीएफ और जीआरपी सिपाहियों की शह पर रेलकर्मियों से सांठगांठ कर दलाल तत्काल टिकट अधिक मूल्य पर बेच रहे हैं। इसी बात को लेकर कई बार रेलकर्मियों और आरपीएफ सिपाहियों से यात्रियों का विवाद हो चुका है। बुधवार को आरक्षण काउंटर पर दिल्ली, मुम्बई और गुजरात जाने के लिए तत्काल टिकट लेने के लिए लोग आधी रात से लोग कतार में खड़े थे। सुबह 10 बजे जब टिकट निकलना शुरू हुआ तो ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी अंदर से दलालों को टिकट दे दिया। इसके बाद बोले कि लिंक फेल हो गया। कतार में लगे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बाबत डीआरएम वाराणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि केबिन के अंदर से टिकट देने का कोई नियम नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें