फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 100 करोड़ का कारोबार... धनतेरस पर चमका बाजार

विज्ञापन
धनतेरश पर ज्वेलर्स की दुकान से महिलाओ ने की खरीदारी।संवाद
विज्ञापन
- तीन साल बाद बाजारों में दिखी अधिक रौनक, सभी सेक्टरों को मिलाकर जनपद में खूब हुई धन की वर्षा
विज्ञापन

- ब्रांडेड आभूषण की एजेंसियों व दोपहिया, तीनपहिया व चारपहिया वाहन बेचने वालों के यहां रही जबरदस्त भीड़
-धनतेरस पर झूमा बाजार, बर्तन, आभूषण और वाहन एजेंसियों पर खूब बरसा धन
संवाद न्यूज एजेंसी


देवरिया। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार खूब गुलजार रहा। तीन साल बाद कोरोना के चलते पिछले सालों से मंद चल रहे व्यवसाय को इसने नई ऊंचाइयां दे दीं। खरीदारी के शुभ मुहूर्त में महिला-पुरुषों ने बर्तन, आभूषण, चांदी के सिक्के, मोबाइल, वाहन, इलेक्ट्राॅनिक के सामानों की खरीदारी की। अधिकांश प्रतिष्ठानों में एडवांस बुकिंग कराकर सामानों को शुक्रवार को लिया गया। बाजार के जानकारों के अनुसार जनपद स्तर पर सभी सेक्टर को मिलाकर 100 करोड़ का अनुमानित कारोबार हुआ है।
धनतेरस को लेकर सुबह से ही बाजार में उत्साह व उमंग के साथ प्रतिष्ठानों की सजावट दिखी। दोपहर के बाद प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़े। शहर के मालवीय रोड स्थित बर्तन की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ शाम से देर रात तक रही। मोतीलाल रोड पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा व सजावटी सामानों की खूब बिक्री हुई। कपड़े की दुकानों पर भी अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित मोबाइल की दुकानों पर मोलभाव कर युवाओं ने मनपसंद सीरिज के मोबाइल खरीदे।
विज्ञापन

वह दुकानदार से नए मॉडल व और इसकी बिक्री के बारे में तथा दुकान के मूल्य और ऑनलाइन मंगाने पर मिलने वाली छूट के बारे में पूछताछ करते दिखे। बर्तन की दुकानों पर महिलाओं ने मोलभाव कर मन पसंद सामान खरीदे। हालांकि बर्तनों के बढ़े दामों ने कुछ को परेशान भी किया। जिला बर्तन कमेटी के मनोज वर्मा ने बताया कि स्टील की कीमतें पिछले साल ही बढ़ गई थीं। कटोरी, गिलास, चम्मच, पूजा के सामान, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन स्टैंड, कड़ाही, भगौना, प्लेट आदि के अलावा छोटे सामान अधिक बिके।



दोपहिया व चारपहिया वाहनों की एजेंसियों पर रही भीड़
शहर में दोपहिया वाहनों की पांच एजेंसियां हैं, वहीं चारपहिया की भी इतनी ही एजेंसियां हैं। गणपति हीरो व लक्ष्मी हीरो के प्रोपराइटर रोहित छापड़िया ने बताया कि पुरवा व सोंदा स्थित एजेंसियों पर एवं डीलर समेत 1400 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। पूर्वांचल टीवीएस जेल रोड के निपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा अच्छी बिक्री हुई है। धनतेरस पर सभी डीलरों की बिक्री को मिलाकर कुल 750 दोपहिया वाहन बिके हैं। गणपति टीवीएस के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता ने बताया कि 250 गाड़ियां शोरूम से एवं 450 वाहन डीलरों के यहां से बिकी है। राजश्री होंडा के प्रोपराइटर सुजीत जायसवाल ने बताया कि कुल 375 वाहनों बिके हैं। गणेश बजाज के प्रोपराइटर आकाश विश्वकर्मा ने बताया कि 500 से अधिक वाहन बिके हैं। पुरवा स्थित मारुति स्मार्ट व्हील्स के मैनेजर राकेश दूबे ने बताया कि धनतेरस पर 55 वाहनों बिके हैं।
विज्ञापन



-

आभूषण व्यवसायियों के यहां भी उमड़े लोग
पर्व के चलते आभूषण की दुकानों में अन्य दिनों की अपेक्षा खूब चहल-पहल रही। इससे सराफा बाजार में अचानक उछाल आ गया। एसके ज्वैलर्स के आशीष सोनी ने बताया कि आभूषण के अलावा चांदी के सिक्के व नोट, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति पसंद की गई। परंपरागत ग्राहकों के आने से भी बाजार सुधरा रहा। नीरज कुमार सूरज कुमार ज्वैलर्स एवं गोल्ड हाउस के प्रोपराइटर नीरज वर्मा ने बताया कि चांदी के सिक्के ज्यादा पसंद किए गए। आभूषणों में अंगूठी, हार, चूड़ी, पायल, बिछिया भी अधिक बिके। पिछले साल की अपेक्षा कारोबार बेहतर रहा। जिला सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने बताया कि दोपहर से लेकर रात में ग्राहक अधिक आए। आभूषण की कई ब्रांड की एजेंसियां खुल जाने से अधिकांश ग्राहक उधर ही गए। इससे छोटे कारोबारियों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। ऐश्प्रा ज्वैलर्स के संजय केडिया व रीना केडिया ने बताया कि धनतेरस पर छोटे आइटम अधिक पसंद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें