फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैरइरादतन हत्या के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुरानी रंजिश में रामप्रीत निषाद की जान लेने के मामले में चार साल बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत ने दोषी विजय बहादुर विश्वकर्मा को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दूसरी दोषी ममता विश्वकर्मा को दो साल की परिवीक्षा पर रिहा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियोजन के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 24 अगस्त 2021 की शाम पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि विजय बहादुर और उसके साथियों ने रामप्रीत निषाद को घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की वस्तु से हमला किया।
सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से रामप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई थी।मृतक की पत्नी सुदामी देवी की तहरीर पर पुलिस ने विजय बहादुर, ममता समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। साक्ष्यों के आधार पर विजय बहादुर को दोषी ठहराया गया। उस पर गैरइरादतन हत्या में 40 हजार, जबकि अन्य धाराओं में 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। ममता को 25 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर परिवीक्षा का लाभ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें