फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपडेट कराना होगा 10 साल पुराना आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार बनाने की गति सुस्त होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आधार से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ रवींद्र कुमार ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान व नए आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो चुके हैं तो अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है। आधार से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण करना आवश्यक है। वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के लिए 205 किट एक्टिव हैं जिनके माध्यम से विगत एक माह में 14,906 लोगों का नया आधार कार्ड बनाया गया। 52784 लोगों ने अपना आधार संबंधित डाटा अपडेट भी कराया। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन व अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं में लाभर्थियों का शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण करा लिया गया है। सीडीओ ने सहज जन सेवा केंद्र तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के आधार बनाने के कम औसत पर नाराजगी व्यक्त की और इनके जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी डॉ राजेश सोनकर, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, डीपीओ अनिल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें