फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिला से दुष्कर्म के मामले में हिस्ट्रीशीटर धनंजय पाल को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो के न्यायाधीश जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोषी पर 13,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़िता को गवाही देने से रोकने के लिए उस पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। इसकी सुनवाई अलग से अदालत में चल रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ 24 अगस्त 2023 को दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद 31 अगस्त को छेड़खानी और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मेडिकल जांच और कोर्ट में महिला का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में धनंजय पाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। दो जनवरी 2025 से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो की अदालत मेंसुनवाई शुरू हुई।
इसी बीच 21 नवंबर 2025 को आरोपी ने गवाही से रोकने के लिए पीड़िता के घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। आरोप है कि इस हमले में महिला बाल-बाल बच गई थी। जानलेवा हमले का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने धनंजय पाल को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें