जलस्तर में 10 सेमी की हुई वृद्धि, दहशत बरकरार
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव चल रहा है। नदी में उमड़ रहे सैलाब से सरयू के जलस्तर में 10 सेमी का इजाफा नोट किया गया है। इससे लोगों में दहशत बरकरार है।
बुधवार की दोपहर बाद नदी खतरे के निशान 66.50 से 10 सेमी ऊपर 66.60 पर बह रही थी। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में हुए इजाफा से एक बार फिर बाढ़ जैसी आशंका बढ़ गई है। पिछले दिनों जलस्तर में नरमी नोट किया गया था। दूसरी ओर राप्ती का भी जलस्तर उफान पर है। नदी में बाढ़ आने से भदिला प्रथम गांव मैरुंड है। जबकि बाढ़ का पानी बंधों पर दबाव बना रहा है। वहीं खेतों की ओर भी फैल रहा है। प्रशासन बाढ़ जैसी संभावनाओं को लेकर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है।