फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा
रामपुर कारखाना के बभनौली मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक देर रात बारात से घर लौट रहे थे। हादसा देवरिया-कसया मार्ग के बभनौली मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के श्री टोला गांव से सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम बारात गई थी। बारात में थाना क्षेत्र के ही करनपुर उर्फ पचफेड़ा निवासी ओंकार सिंह (22) वर्ष पुत्र राम ध्यान सिंह भी गया था। रविवार की देर रात वह बाइक से माधोपुर निवासी एक अन्य युवक के साथ घर लौट रहा था। अभी दोनों देवरिया-कसया मार्ग के रामपुर कारखाना पेट्रोल पंप से आगे बभनौली मोड़ के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से टकरा गए। दोनों बीच सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर कस्बा वासियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान ओंकार सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनपुर उर्फ पचफेड़ा गांव निवासी रामध्यान सिंह किसान हैं। उनके तीन बेटे धर्मेंद्र, देवेंद्र और ओंकार थे। ओंकार एक निजी विद्यालय का वाहन चालक था। मौत की खबर से मां देवंती देवी, पिता रामध्यान और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें